दरस ध्यान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दरस ध्यान लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

15/7/10

प्रेम का अवसर दोनों के साथ रहता











पती पत्नी के लिए प्रेम के अवसर घर में बहुत थे . प्रेम के अवसर गृहस्थी की तरह थे . इन्हे ढूँढ़्ने के ज़रूरत नही होती कि अवसर नहीं मिल रहा है और ढूँढ़्ते हुए घर से बहुत दूर निकल गये . प्रेम का अवसर कहीं दिखा ये पूछ्ने की ज़रूरत नहीं होती . क्या नदी से पूछें कि तुम्हारे किनारे प्रेम का अवसर है . तालब, जंगल, पेड़ से पूछें ? प्रेम का अवसर दोनों के साथ रहता . बल्कि आगे पीछे घूमता रहता . कभी अवसरों की भीड़ लग जाती कि कई रंग की तितलियाँ आसपास मंडरा रही हैं .जिध्रर जाते तितलियाँ उड़ते-उड़्ते वहीं पहुँच जातीं . चौके में पहुँच जातीं , परछी में पहुँच जातीं , पेड़ के पास पहुँच जातीं . नदी के पास पहुँच जातीं. क़ई बार एक छोटी सी जगह पर छोटी-छोटी अनेक तितलियाँ बैठी रहतीं .
                                                           विनोद कुमार शुक्ल 

14/7/10

अपना-अपना अकेलापन

थोडा- थोडा, एक-एक कर दुनिया में क्या छूटते !  पूरी दुनिया के साथ-साथ सब छूटे हुए थे . अनंत से पृथ्वी छूट गयी थी . अनंत से छूटी पृथ्वी का अनंत के बिना काम नहीं चलता होगा . जो दिख रहे होते और जो नहीं दिख रहे होते उन सब के साथ-साथ पृथ्वी छूटी होती . इन सब लोगों के साथ और दूसरे मनुष्यों के साथ मनुष्य का अकेलापन भी था . अपना-अपना अकेलापन . सृष्टी में पृथ्वी का अकेलापन भी होगा . परन्तु  एक मनुष्य का अकेलापन सृष्टि के अकेलेपन से भी बड़ा होता होगा .


                                                                                विनोद कुमार शुक्ल 



13/7/10

समय का पेड.


भविष्य वर्तमान के परकोटे के उस पार होता . दूसरे पार भूत होता . वर्तमान सबको मिला हुआ होता . भविष्य वर्तमान में आकर मिलता .भविष्य इस तरह का होता के जाते हुए एक पेड. के नीचे पहुँचे नहीं कि उस पेड. का पतझर शुरु हो गया . एक साथ सारे पत्ते उपर गिर गए . जब तक उसके नीचे नहीं पहुँचे थे तब तक पेड. में हरे पत्ते थे . अब आगे एक पेड. के नीचे और पहुँचेंगे .    
                                                                                    -- विनोद कुमार शुक्ल

12/7/10

व्यतीत
















सबके अतीत को ढूंढ्ने का काम इतिहास काम होता . अपने अतीत को सभी ढूंढ रहे होते . अपने अतीत को ढुंढने का काम अपने इतिहास का काम हो सकता था .


                                         -- विनोद कुमार शुक्ल

11/7/10

निरंतरता

झरने से लगातर गिरते हुए पानी में निरंतरता है . निरंतरता समय का गोत्र है जैसे भारद्वाज गोत्र होता है .    
                                                                                                      विनोद कुमार शुक्ल



LinkWithin

Related Posts with Thumbnails